बड़ी खबर : राजधानी में सख्त लॉकडाउन के बावजूद हुई सूने मकान का ताला तोड़कर 15 लाख की चोरी
रायपुर | राजधानी में सख्त लॉकडाउन के बाद भी नही रुक पा रही है चोरी की घटनाएं लॉकडाउन के दौरान पुलिस राजधानी में बेवजह घूमने वालों पर कार्रवाही कर रही है। लॉकडाउन के दौरान आने-जाने वालों की चेकिंग की जा रही है। इसके बावजूद भी चोरी की घंटनाएं हो रही है।
मिली जानकारी के अनुसार सूने मकान का ताला तोड़कर आलमारी में रखे सोने,चांदी की जेवरात नगदी सहित कुल 15 लाख रुपयें की चोरी होने की रिपोर्ट पुरानीबस्ती थाने में दर्ज की गई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पहाड़ी चौक के सामने बंजारी मंदिर के पास कुशालपुर पुरानी बस्ती निवासी राजेन्द्र ओझा 65 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी बिजली विभाग में सेक्शन अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुआ था। 26 सितंबर की शाम 6 बजे अपने परिवार के साथ बेटी के घर सरोना गया हुआ था। 27 सितंबर की शाम वापस आने पर किसी ने पीडि़त के घर में लगा चैनल गेट व दरवाजे का ताला तोड़कर कमरे में प्रवेश कर आलमारी के लॉकर में रखा नगदी 1 लाख रुपयें एवं सोने का 10 नग कंगन, 1 नग बड़ा लाकेट वाला मंगलसूत्र सोने का, 15 नग छोटी बड़ी अंगुठिया सोने की, 3 नग सोने की चैन, 5 जोड़ी छोटी बड़ी बाला/झुमका सोने की, 3 नग सोने का लाकेट, 1 नग सोने का बिन्दिया , एवं 1 नग नथनी सोने की, नाक की फुल्ली 7 नग सोने की, 2 नग सोने का सिक्का, 2 नग सोने के टुकड़े, दो प्लास्टिक के झिल्ली में रखे करीब 75-75 ग्राम के सोने के आभूषण, तथा चांदी का पैर पट्टी 1 जोड़ी, चांदी की बिछिया 1 जोड़ी, व 1 नग चांदी की अंगूठी कुल 15 लाख रुपयें की चोरी किसी ने कर लिया है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380,457 के तहत अपराध कायम अज्ञात चोरों की पतासाजी में जुटी हुई है। आस-पास लगे सीसी टीव्ही कैमरों की जांच कर रही है।




