CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

रायपुर पहुंची रेमडेसिविर की 15 हजार डोज, सीजीएमएससी भेजेगी अस्पतालों तक

रायपुर पहुंची रेमडेसिविर की 15 हजार डोज, सीजीएमएससी भेजेगी अस्पतालों तक
Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस वक्त सबसे ज्यादा डिमांड डिमांड किसी चीज की है तो वह ऑक्सीजन और दूसरा रेमडेसिविर इंजेक्शन है। कोरोना मरीजों की सेहत और जिंदगी दोनों ही इन दोनों चीजों पर मानो निर्भर हो गई हैं, जिसकी वजह से पूरे देश में इस समय इन दोनों ही चीजों की किल्लत रह रह कर सामने आ रही है तो आपूर्ति को लेकर बाधाएं भी निर्मित हो रही हैं। छत्तीसगढ़ में फिलहाल इस बात का शुक्र माना जा सकता है कि रेमडेसिविर के 15,000 वायल्स हवाई मार्ग के जरिए रायपुर पहुंचे हैं। सीजीएमएससी के जरिए जरूरतमंद मरीजों के लिए इनकी तत्काल प्रदेश के अस्पतालों में आपूर्ति की जाएगी।
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने रायपुर एयरपोर्ट पर रेमडेसिविर के इंजेक्शन की खेप पहुंचने की तस्वीर जारी करते हुए ट्वीट किया कि 15 हजार रेमडेसिविर के वायल्स रायपुर पहुंच गए हैं। सीजीएमएससी के गोदाम में ले जाने के बाद इनकी गिनती और स्टोरेज किया जाएगा, जहां से कोरोना मरीजों के लिए तत्काल अस्पतालों को भेजा जाएगा।
 



Share

Leave a Reply