15 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म , आरोपी फरार
दुर्ग : दुर्ग में एक 15 साल की लड़की से बलात्कार का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक जेवरा चौकी में शुक्रवार देर रात परिजन ने शिकायत दर्ज कराई कि सुल्तान खान (20) नाम के युवक ने उनकी बेटी से दुष्कर्म किया है। परिजन ने बताया कि वह देर रात उनके घर पहुंचा और बेटी के साथ छेडख़ानी करने लगा। बेटी ने उसका विरोध कर चिल्लाने की कोशिश की तो उसने उसका मुंह दबा दिया। इसके बाद उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने नाबालिग को धमकी दी कि यदि वह किसी को कुछ बताएगी तो वह उसे जान मार देगा और वहां से भाग गया। इसके बाद नाबालिग ने घटना की जानकारी अपने माता-पिता को दी। मामले की रिपोर्ट के बाद पुलिस आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लेने की आश्वासन दिया है।




