ताश पत्ती व सट्टा पर्ची के साथ 16 गिरफ्तार, जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज
रायपुर: रायपुर जिले में जुआ सट्टा के खिलाफ कार्रवाई कर पुलिस ने 16 लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी रुपये ताश की 52 पत्ती तथा सट्टा-पट्टी जब्त की है।
मिली जानकारी के मुताबिक आरंग थाना पुलिस ने मुखबीर की सुचना पर 22 अक्टूबर को ग्राम अमेठी आरंग रायपुर में बालदास मनहरे एवं अन्य 3 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2600 रुपये नगदी व ताश की 52 पत्ती जब्त की है। इसी तरह आरंग थाना पुलिस ने कुर्रु तालाब के पास राखी में राजेश राजपूत व अन्य 4 जुआरियों को घेरबंदी कर नगदी 1150 रुपये व ताश की 52 पत्ती जब्त की है। वहीं सिविल लाइन में कटोरा तालाब गार्डन के पास सट्टा-पट्टी लिखने की सुचना पर मौके पर दबिश देकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सट्टा-पट्टी व नगदी 2455 रुपये जब्त की है। नाम पुछने पर अपना नाम गोपाल बाग 34 वर्ष पिता बुड्डू बाग बताया है व कटोरा तालाब 11 स्टार ग्राउन्ड के पास एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नगदी 925 रुपये व सट्टा पर्ची जब्त की है नाम रमेश महानंद 38वर्ष पिता स्व.गरीबा महानंद बताया है। वहीं तेलीबांधा में एक व्यक्ति के कब्जे से सट्टा पर्ची व नगदी 450 रुपये जब्त की है। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई कर जमानतीय मुचलका पर रिहा कर दिया है।




