स्वामी विवेकानंद विमानतल के 16 कर्मचारी मिले कोरोना संक्रमित...
रायपुर । राजधानी में कोरोना का कहर जारी है। कोरोना एक के बाद एक इलाके को संक्रमित कर रहा है। कोरोना की वजह से कई संस्थान सील कर दिए गए हैं। इसी बीच राजधानी से एक बड़ी खबर निकलकर आई है। रायपुर स्वामी विवेकानंद अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट में कोरोना का संक्रमण फैला है। एयरपोर्ट के 16 स्टॉफ कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। रायपुर एयरपोर्ट में 16 स्टॉफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसमें से 4 लोग अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि 12 लोग होम आइसोलेट हैं।




