बिना मास्क वाले 17 लोगों से वसूला 8500 रूपए का जुर्माना
धमतरी । कलेक्टर जय प्रकाश मौर्य के निर्देश पर कोविड 19 के संक्रमण की रोकथाम के लिए जिले में जागरूता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत लोगों को मास्क पहनने, सामाजिक दूर बनाए रखने और बारी आने पर टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। धमतरी नगरपालिक निगम क्षेत्र मंे आज राजस्व, नगरपालिक निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान बिना मास्क के सड़क और चैक-चैराहों पर घूमने वाले व्यक्तियों पर चालानी कार्रवाई भी की।
एस.डी.एम. धमतरी चन्द्रकांत कौशिक से मिली जानकारी के मुताबिक इस दौरान सड़क, चैक चैराहों पर बिना मास्क के घूमने वाले 17 लोगों से 8500 रूपए का जुर्माना वसूला गया।




