CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

पटरी से उतरे 18 डिब्बे , पढ़े पूरी खबर

पटरी से उतरे 18 डिब्बे , पढ़े पूरी खबर
Share

दंतेवाड़ा : जिले में शुक्रवार तड़के बड़ा रेल हादसा होते होते बचा, जब अचानक भांसी-कमालूर स्टेशन के बीच एक मालगाड़ी की 18 बोगियां पटरी से उतर गई। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर रेलवे कर्मचारी पहुंचे हैं।

घटना शुक्रवार तड़के सवा चार बजे दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय से 24 किलोमीटर दूर कमलूर-भांसी स्टेशन के बीच (किलोमीटर नंबर 421) हुई है। किरंदुल रेलखंड के नक्सल प्रभावित होने की वजह से पहले घटना के पीछे नक्सलियों का हाथ माना जा रहा था, लेकिन मौके से कोई नक्सली पर्चा नहीं मिला है। दंतेवाड़ा एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने कहा कि मौके से कोई नक्सली पर्चा नहीं मिला है।

20 दिन पहले 26 नवंबर को इसी क्षेत्र में नक्सलियों ने पटरी उखाड़कर मालगाड़ी गिराई थी। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे, एसटीएफ, डीआरजी की टीम पहुंचकर पटरी की मरम्मत में लग गई है। रेल लाइन से मालगाड़ी के डिब्बे उतरने की जांच की जा रही है।

घटना की जानकारी देते हुए एसपी बताया कि भांसी-कमालूर स्टेशन के बीच मालगाड़ी की 18 बोगियां पटरी से उतर गई। जिसके चलते इस रूट पर चलने वाली सभी ट्रेनों के रूट बदल दिए गए हैं। फिलहाल पटरी से ट्रेन को हटाने का काम जारी है।
 



Share

Leave a Reply