BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राज्य में 18 लाख फर्जी बीपीएल राशनकार्ड होंगे निरस्त, 5 एकड़ से ज्यादा कृषि भूमि फिर भी बनवाया बीपीएल राशनकार्ड

राज्य में 18 लाख फर्जी बीपीएल राशनकार्ड होंगे निरस्त, 5 एकड़ से ज्यादा कृषि भूमि फिर भी बनवाया बीपीएल राशनकार्ड
Share

रायपुर। राज्य 18 लाख बीपीएल राशनकार्डधारी ऐसे हैं जिनके पास 5 एकड़ से ज्यादा की कृषि भूमि है। कृषि भूमि की पिछले कई समय से चल रही जांच के बाद इस बात का खुलासा होने के बाद खाद्य विभाग भी सकते में आ गया है। दूसरी ओर मंत्री अमरजीत भगत ने इस मुद्दे पर स्पष्ट किया कि गलत तरीके से बनी राशनकार्ड निरस्त किए जाएंगे। 

मंत्री अमरजीत भगत ने इसे गंभीर मुद्दा बताते हुए कहा कि नियमानुसार ही और पात्र लोगों के राशनकार्ड नियमित रहेंगे। वहीं जिन लोगों ने गलत जानकारी देकर अथवा जानकारी छिपाकर अपना बीपीएल राशनकार्ड बनवाया है, उनके राशनकार्ड निरस्त होंगे। इसके लिए खाद्य विभाग के अधिकारियों को नियमानुसार कार्यवाही करने का भी निर्देश दिया गया है। ज्ञात हो कि भाजपा शासनकाल में बने इन राशनकार्डधारियों के पास नियम विरूद्ध 5 एकड़ से ज्यादा की कृषि भूमि है। ऐसे में यह सभी कार्डधारी बीपीएल की श्रेणी में नहीं आते। मगर राशनकार्ड बनवाते समय इन सभी लोगों ने कृषि भूमि की जानकारी छिपाते हुए अपने आप को बीपीएल श्रेणी का बताकर राशनकार्ड बनवा लिया था। अब ऐसे लोगों का डाटा तैयार हो रहा है, इन सभी लोगों का राशनकार्ड निरस्त होगा। ज्ञात हो कि बीपीएल श्रेणी के राशनकार्डधारियों को शासन की कई योजनाओं का सीधा लाभ मिलता है। राशनकार्ड के चलते ही उन्हें 1 रूपए किलो की दर से हर माह 35 किलो चावल प्राप्त होगा। इसके अलावा शासन की कई योजनओं में बीपीएल को विशेष रियायत प्राप्त होती है। 


Share

Leave a Reply