CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

रायपुर में 18 प्लस वेक्सिनेशन पुन: हुआ प्रारंभ: पूरे जिले में बनाए गए 8 केंद्र

 रायपुर में 18 प्लस वेक्सिनेशन पुन: हुआ प्रारंभ: पूरे जिले में बनाए गए 8 केंद्र
Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज से फिर 18 से 44 तक उम्र वाले लोगो को कोरोना वेक्सीन की डोज लगनी शरू हो गई है वही 18 से 44 साल आयुवर्ग के वैक्सीनेशन  के लिए राजधानी में केवल तीन और जिले में आठ केंद्र बनाए गए हैं।

सीमित वैक्सीन की वजह से पहले आओ पहले पाओ के आधार पर टीकाकरण की व्यवस्था की गई है। इससे भगदड़ मचने की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। ऐसी स्थिति पर नियंत्रण के लिए टीका केंद्रों में प्रभारी के साथ खाद्य अधिकारी और मजिस्ट्रेट की ड्यूटी भी लगाई गई है।

दो दिन ब्रेक के बाद जिले में वैक्सीनेशन अभियान आज शनिवार से पुन: शुरू किया गया है। अंत्योदय श्रेणी के लोगों के वैक्सीनेशन के लिए जिले में 14 केंद्र बनाए गए थे, जबकि तीनों वर्गों के वैक्सीनेशन के लिए जिले में आठ केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें रायपुर जिले के तीन केंद्र शामिल हैं।

अधिकारियों के मुताबिक पहले टीका केंद्रों में हितग्राहियों का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है इसके बाद निर्धारित अनुपात यानी एक तिहाई आधार पर वैक्सीनेशन किया जाना है। सूत्रों के मुताबिक जिले के प्रत्येक केंद्र में कुल 600 डोज दिए जाएंगे जिसमें प्रत्येक श्रेणी के लिए दो-दो सौ का कोटा निर्धारित किया है। टीका केंद्रों में व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया है।


Share

Leave a Reply