राजधानी रायपुर में इस दिन से फिर शुरू होने वाला है 18+ का वैक्सीनेशन
रायपुर | राजधानी रायपुर में 18+ के वैक्सीनेशन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है | खबर है कि राजधानी रायपुर में फिर से कल यानि रविवार से 18+ वालों का वैक्सीनेशन शुरू हो जाएगा | राजधानी रायपुर में 31 वैक्सीनेशन केंद्र बनाये गए हैं जहाँ पर 18 से 45 साल वालों को वैक्सीन लगाई जाएगी।
वैक्सीनेशन के लिए लोगों को सीजी टीका पोर्टल में पंजीयन करवाना होगा | हर वैक्सीनेशन केंद्र में 240 डोज उपलब्ध होंगे। वैक्सीनेशन के दोबारा शुरू होने से पहले आज रायपुर में 18+ वैक्सीनेशन के लिए वैक्सीन 1 लाख 41 हजार कोविशील्ड वैक्सीन की डोज पहुंच गई है | प्रदेश के 18 + के लिए टीकाकरण अभियान एक मई से शुरू हुआ था। उस दिन सरकार को कोवैक्सिन की 1.5 लाख डोज मिली थी। बाद में कोविशील्ड वैक्सीन की कई खेप आई। इसके पहले इस वर्ग में टीकाकरण के लिए करीब 7 लाख 96 हजार डोज आए थे। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, 30 मई तक प्रदेश में 7 लाख 85 हजार 403 डोज लगाए जा चुके थे।




