CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

सड़क हादसे में 19 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया शोक, अधिकारियों को दिए ये अहम निर्देश

सड़क हादसे में 19 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया शोक, अधिकारियों को दिए ये अहम निर्देश
Share

 कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में आज बड़ा सड़क हादसा हो गया। कवर्धा सड़क हादसे में मौतों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है। वहीं 4 लोग घायल हो गए हैं। मृतकों में महिलाएं भी शामिल है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों के इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे में ग्रामीणों की मौत पर सीएम विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम विजय शर्मा, अरुण साव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने शोक जताया है। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। 

सीएम साय ने हादसे पर दुख जताते हुए एक्स पर लिखा कि कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास पिकअप पलटने से 18 ग्रामीणों के निधन एवं 4 लोगों घायल होने का दुःखद समाचार प्राप्त हो रहा है। घायलों के बेहतर इलाज के आवश्यक निर्देश ज़िला प्रशासन को दिए गए है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

मिली जानकारी के मुताबिक एक पिकअप वाहन में 25 से ज्यादा लोग सवार होकर तेंदूपत्ता तोड़ने के बाद लौट रहे थे। इसी दौरान पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसा होते आसपास के लोगों ने देखा तो गांव में सूचना दी। इसके बाद ग्रामीण मौके पर लोगों की मदद के लिए पहुंचे हुए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके के लिए पहुंच गई है।



Share

Leave a Reply