CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

दुकान से लहसुन, प्याज और वॉशिंग पाउडर चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

दुकान से लहसुन, प्याज और वॉशिंग पाउडर चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
Share

धमतरी। प्रार्थी अशोक कुमार अग्रवाल निवासी ब्राह्मण पारा धमतरी ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि कोई अज्ञात चोर 21-22 फरवरी की दरमियानी रात्रि इतवारी बाजार काम्प्लेक्स स्थित उनके आलू प्याज की थोक दुकान के शटर का ताला तोड़कर दुकान अंदर रखें एक बोरी प्याज एवं दो बोरी लहसुन को चोरी कर ले गया। उक्त रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


थाना प्रभारी कोतवाली नवनीत पाटिल के दिशा निर्देश में अज्ञात आरोपी की पतासाजी के दौरान मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही हरिशंकर वैष्णव एवं उसके साथी ललित पटेल के घर मेंं दबिश दी। दोनों संदेहियों के मिलने पर पकड़कर अलग अलग पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों ने मिलकर दुकान से लहसुन, प्याज की बोरी एवं डिटर्जेंट पाउडर चोरी करना स्वीकार करते हुए छिपा कर रखना बताया। जिस पर दोनों आरोपियों के कब्जे से लहसुन की बोरी एवं 13.5 किलोग्राम डिटर्जेंट पाउडर बरामद किया गया। आरोपी हरिशंकर वैष्णव पिता स्व. लक्ष्मण दास वैष्णव उम्र 35 वर्ष साकिन इतवारी बाजार राम मंदिर धमतरी, ललित पटेल पिता मनीराम पटेल उम्र 27 वर्ष साकिन बनिया पारा धमतरी को पकडऩे में कोतवाली प्रधान आरक्षक अमित सिंह, आरक्षक अंकुश नंदा एवं महिला आरक्षक सुमन सार्वा शामिल रहे।


Share

Leave a Reply