CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

अवैध नकदी परिवहन करते 2 गिरफ्तार, 37 लाख बरामद

अवैध नकदी परिवहन करते 2 गिरफ्तार, 37 लाख बरामद
Share

पिथौरा, महासमुंद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध नकदी परिवहन करते दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। इनके पास से लगभग 37 लाख रूपए नकदी बरामद हुए। कार्रवाई अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट रेहटीखोन में हुई है।
जानकारी के अनुसार जिले की सिघोड़ा थाना पुलिस ने एक कार से 37 लाख रुपए नकदी अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा है। इसके साथ ही दो संदिग्ध व्यक्ति भी पकड़ाया है। दोनों कार के पीछे चेंबर में नकदी छिपाकर रखे थे। जिसका कोई वैधानिक कागजात नहीं दिखा पाए।
पुलिस ने बताया कि अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट रेहटीखोन में संदिग्ध वाहनों पर नजर रखकर चेकिंग किया जा रहा था। इसी दौरान एक कार चेक पोस्ट से गुजर रही थी, जो संदिग्ध लगा तो उसे रोका गया। वाहन में पीताम्बर शिवाजी माने पिता शिवाजी अन्ना माने (46) निवासी अम्बई नगर हुपरी कोल्हापुर बैठा हुआ था। वाहन अविनाश सिंगारे पिता श्यामराव सिंगारे (36) चला रहा था। पूछताछ करने पर उनसे संषोषप्रद जवाब नहीं मिलने से वाहन की तलाशी ली गई। वाहन की तलाशी लेने पर सीट के पीछे बने चेम्बर में रखा हुआ रूपयों का बण्डल मिला। जिसमें कुल 37 लाख 28 हजार 900 रुपए भरा था।
संदिग्ध पीताम्बर शिवाजी एवं अविनाश सिंगारे से रुपए के संबंध में पूछताछ किया गया। लेकिन दोनों कोई सही जवाब नहीं दे पाए और न कोई वैधानिक कागजात दिखा पाए। इसके बाद थाना सिंघोड़ा की टीम ने नकदी और कार धारा 102 के तहत जब्त कर सुरक्षार्थ में ले लिया गया।
 



Share

Leave a Reply