रायपुर पहुंची कोविशील्ड की 2 लाख डोज़, टीकाकरण कार्यक्रम में मिल सकती है थोड़ी राहत
रायपुर। बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच कोरोना टीकाकरण भी जोरों पर चल रहा है। इसी बीच वैक्सीन की कमी के चलते कुछ जिलों में टीकाकरण कार्यक्रम कुछ हद तक प्रभावित हुआ था। राजधानी रायपुर के भी कई केंद्रों में टीकों की कमी के चलते टीकाकरण प्रभावित हुआ था। इसी बीच आज कोविशील्ड वैक्सीन की एक खेप आज रायपुर पहुंची है। आज की खेप में 7 कार्टून इंजेक्शन है, एक कार्टून में 1200 वायल मौजूद है। इस तरह लगभग 2 लाख डोज रायपुर पहुंची है।




