राजधानी से फिर 2 नबालिग लापता, गुमशुदगी का मामला दर्ज
रायपुर। राजधानी के अल-अलग इलाके से 02 नाबालिग लड़कियों के लापता हो जाने की रिपोर्ट थाने में दर्ज करायी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार उरला निवासी प्रार्थी 40 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि प्रार्थी की बेटी 14 वर्ष 09 माह 06 जून को घर से बिना बताए कही चली गई है। पीडि़त ने आशंका जतायी है कि किसी ने उसकी नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया है। इसी तरह आरंग थाने में मोवा पण्डरी निवासी पीडि़त 40 वर्ष ने शिकायत दर्ज करायी है कि 07 जून को करीब 01 बजे प्रार्थी की नाबालिग लड़की 16 वर्ष 05 माह घर से बिना बताए कही चली गई है। पीडि़त ने संदेह जताया है कि किसी ने उसकी लड़की को बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात अरोपियों के खिलाफ धारा 363 के तहत अपराध कामय कर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच में लिया है।




