लॉकडाउन में सरकारी दुकान से शराब चोरी करने वाले 2 लोग हुए गिरफ्तार, 50 हजार नगद बरामद
रायपुर, लॉकडाउन के दौरान भी अपराधी अपने हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस ने सरकारी शराब दुकान में चोरी करने वाले 2 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है, जहां कटोरा तालाब स्थित सरकारी शराब दुकान में चोरी करने वाले 2 शातिर चोर गिरफ्तार किये गये हैं। दोनों आरोपी देवारपारा निवासी हैं। इन पर सवा लाख रूपये की शराब चोरी कर बेचने का आरोप है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 50 हजार रुपए नगदी बरामद किया है।




