पुलिस के हत्थे चढ़े 2 चोर, सामन भी बरामद...
रायपुर : राजधानी की डीडी नगर पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के सामान भी बरामद हुआ हैं। थाने से प्राप्त जनकारी के अनुसार इन्द्रप्रस्थ, रायपुरा निवासी ऋषभ शर्मा ने थाना डी.डी.नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 28 अप्रैल की रात्रि वह अपने घर जा रहा था। रिंगरोड स्थित अशोका बिरयानी तक पहुंचा तह कि सर्विस रोड से सरोना की ओर से आ रही एक मोटर सायकल में सवार 3 लड़कों ने रूककर पूछताछ की और धक्का-मुक्की करने लगे। इसी दौरान आरोपियों ने प्रार्थी की उसकी जेब से 1 रेडमी कंपनी का मोबाईल फोन, नगदी 700/- रूपये तथा 01 नग ब्लूटूथ को चोरी कर लिया। अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 236/22 धारा 379, 356, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
थाना डी.डी.नगर पुलिस की टीम ने घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ कर त्वरित कार्रवाई करते हुए अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया। पतासाजी के दौरान पेट्रोलिंग टीम ने घटना में संलिप्त आरोपी देवेन्द्र गिरी को तत्काल पकड़ा और घटना में संलिप्त अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ की। गिरफ्तार आरोपी ने अपने अन्य साथियों की जानकारी दी, जिस पर आरोपी मनोज वर्मा को भी पकड़ा गया। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर उनके कब्जे से चोरी की 1 रेडमी कंपनी का मोबाईल फोन, नगदी 700/- रूपये एवं 1 नग ब्लू टूथ तथा घटना में प्रयुक्त हीरो स्प्लेण्डर प्लस मोटर सायकल क्रमांक सी जी/06/जी व्ही/9118 को जप्त किया गया।
चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ करने पर आरोपी मनोज वर्मा ने बताया कि वह माह फरवरी में थाना डी.डी.नगर क्षेत्रांतर्गत गायत्री हाॅस्पिटल पास स्थित प्रार्थी भास्कर साहू के सूने मकान में प्रवेश कर 1 मोबाईल फोन एवं 1 भरा गैस सिलेण्डर चोरी किया था। चोरी की उक्त घटना में आरोपी के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 71/22 धारा 457, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध है। जिस पर टीम ने इस प्रकरण में भी आरोपी मनोज वर्मा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी 1 मोबाईल फोन एवं 1 भरा गैस सिलेण्डर जप्त किया।
गिरफ्तार आरोपी देवेन्द्र गिरी गोस्वामी उम्र 24 साल निवासी शिवम स्कुल के पास रायपुरा थाना डी.डी.नगर रायपुर। मनोज वर्मा उम्र 28 साल निवासी बंजारी नगर थाना डी.डी.नगर रायपुर।




