सड़क हादसा रायपुर : काम करके घर लौट रहे 2 युवकों को तेज रफ़्तार हाइवा ने रौंदा, गुस्साई भीड़ ने हाइवा को किया आग के हवाले
रायपुर | सड़क हादसे में दो भाइयों की दर्दनाक मौत होने का मामला सामने आया है। वहीं आक्रोशित भीड़ ने ट्रक को आग लगा दी। इतना ही नहीं घंटों भीड़ ने चक्काजाम किया।
बता दें कि रायपुर की एक फैक्ट्री से काम करके वापस लौट रहे दो भाइयों को अचानक पीछे से आ रही ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद तुरंत ही ट्रक का ड्राइवर मौके से भाग निकला। वहीं आस-पास की भीड़ मौके पर पहुंची इसके बाद भीड़ ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया है। मामला बिरेझर थाना के कोंडापार गांव का है।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम छतौद निवासी श्रीकांत (35) और लक्ष्मण साहू (25) रायपुर की एक फैक्ट्री में काम करते थे। दोनों काम करके देर रात करीब 10 बजे वापस लौट रहे थे। इसी दौरान कोंडापार गांव में पीछे से आई एक हाइवा ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर मारते ही दोनों हाइवा के नीचे आ गए और दोनों की मौत हो गई।
घटना की खबर बिरेझर थाना पुलिस को भी दी गई। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और भीड़ को शांत कराया गया, तब जाकर आधे घंटे बाद जाम खुल पाया है।




