BIG BREAKING : रायपुर में 308 समेत प्रदेश में 2610 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान, 15 मरीजों की हुई मौत
रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में कोरोना का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है | आज भी प्रदेश में कुल 2610 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 308 मरीज, दुर्ग से 234, राजनांदगांव से 109, बालोद से 72, बेमेतरा से 57, कबीरधाम से 35, धमतरी से 65, बलौदा बाजार से 44, महासमुंद से 56, गरियाबंद से 24, बिलासपुर से 149, रायगढ़ से 219, कोरबा से 204, जांजगीर चांपा से 174, मुंगेली से 61, जीपीएम से 14, सरगुजा से 49, कोरिया से 104, सूरजपुर से 46, बलरामपुर से 79, जशपुर से 22, बस्तर से 123, कोंडागांव से 39, दंतेवाड़ा से 101, सुकमा से 45, कांकेर से 70, नारायणपुर से 33, बीजापुर से 68, अन्य राज्य से 6 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 2416 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 15 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 29292 है |
आज राज्य में 2,416 मरीज़ उपचार उपरांत स्वस्थ होने के पश्चात डिस्चार्ज/ रिकवर्ड हुए व 2,610 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई। प्रदेश में कुल एक्टिव मरीज़ों की संख्या 29,292 है।#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO pic.twitter.com/QK771nLndd
— Health Department CG (@HealthCgGov) October 3, 2020




