CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

सब्जी की गाड़ी में छुपा कर ले जाते 270 किलो गांजा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

 सब्जी की गाड़ी में छुपा कर ले जाते 270 किलो गांजा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
Share

कोरबा। सेहत से भरी सब्जियों के बीच रात के अंधेरे में नशे का भंडार छिपाकर ले जाते एक पिकअप को पुलिस ने पकड़ा है। ढेंगुरनाला के पास घेराबंदी कर की गई कार्रवाई में डाले के ऊपर रखी सब्जियों के बीच 270 किलो से अधिक मात्रा में गांजा छुपाया गया था। पुलिस को इंतजार करते देख पिकअप चालक समेत दो आरोपित वाहन वहीं छोड़ जंगल में भाग गए। पुलिस भी उनके पीछे लग गई और सर्चिंग में दोनों पकड़ लिए गए। केवल 19 साल की उम्र में नशे का सौदागर बने इन दोनों आरोपितों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

अवैध मादक पदार्थ गांजा पर यह रामपुर पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई बताई जा रही हैए जिसमे अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। जिले में सभी किस्म के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने सभी थाना.चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया है। इसी क्रम में सोमवार की रात में रामपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि एक पिकअप वाहन में गांजा लोड किया गया हैए जो ढेंगुरनाला से होकर गुजरेगी। इस सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने पर एसपी अभिषेक मीणा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर ने तत्काल घेराबंदी कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। नगर पुलिस अधीक्षक योगेश साहू के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली लखन पटेल व चौकी प्रभारी रामपुर उपनिरीक्षक मयंक मिश्रा के नेतृत्व में गठित टीम ढेंगुर नाला के पास घेराबंदी कर वाहन का इंतजार करने लगी। सूचना के अनुसार पीकअप क्रमांक सीजी 12 एएस 0367 पहुंची। पुलिस को देख उसमें सवार दो आरोपित जंगल में भाग गए। वाहन की सघनता से जांच करने पर वाहन में सब्जी की बोरियों के नीचे कुल 270.4 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इसके बाद सर्चिंग टीम ने दो आरोपितों आशीष जाटवर 19 पिता श्याम लाल जाटवर हरदीडीह थाना जैजेपुर जिला जांजगीर-चांपा व योगेश चंद्रा 19 पिता शिव प्रसाद जैजेपुर थाना जैजेपुर जिला जांजगीर चांपा को धरदबोचा। आरोपितों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 509-2021 धारा 20बी, एनडीपीएस एक्ट, 34 आइपीसी के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है। इस कार्रवाई में वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन पर सहायक उप निरीक्षक दुर्गेश राठौर, आरक्षकों गुनाराम सिंहा, सुशील यादव, प्रदीप राठौर, प्रशांत सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस ने बताया कि अब तक की जांच में पता चला है कि गांजे की यह खेप आरोपितों ने ओडिशा के संबंलपुर से उठाई थी। पहले उसे जांजगीर-चांपा में डंप किया गया और उसके बाद पिकअप में लेकर उसे वे छत्तीसगढ़ में कोरबा, गौरेला-पेंड्रा फिर मध्यप्रदेश के अनूपपुर व शहडोल में खपाने जा रहे थे। जिले में गांजा की यह खेप वे कोरबी, मोरगा व पसान होते हुए अनूपपुर व शहडोल तक पहुंचाने जा रहे थे। पुलिस इन युवकों का आपराधिक रिकार्ड खंगाल रही है। पकड़ी गई पिकअप कोरबा जिले की है, लिहाजा परिवहन विभाग की सहायता से उसके मालिक की जानकारी भी निकाली जा रही है।


Share

Leave a Reply