मारपीट कर मोबाईल फोन लूट करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
रायपुर। एक्सप्रेस हाइवे राजातालाब के पास दैनिक कार्य से लौट रहे मजदूर से लूट के तीन आरोपी हुए गिरफ्तार। मजदूर अपने कार्य से घर लौट रहा था तभी दो पहिया वाहन में तीन लड़के आए और धारदार हथियार दिखाकर हाथ में रखे मोबाइल छीनते हुए जान से मारने की धमकी देकर मारपीट कर मोबाइल फोन लेकर भागे। जिस पर आरोपियो के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस टीम ने घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही मुखबीर से आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। जिस पर टीम के सदस्यों ने सैय्यद सैफ अली उर्फ साहिल को पकड़कर प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपने अन्य साथी यमन नायक एवं राहुल बेहरा के साथ मिलकर उक्त दोनों घटनाओं को कारित करना स्वीकार किया गया। टीम के सदस्यों ने घटना में संलिप्त यमन नायक एवं राहुल बेहरा को गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपियों की निशानदेही पर उनके कब्जे से लूट की 2 नग मोबाईल फोन एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल एवं धारदार हथियार को जप्त किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
- यमन नायक उम्र 18 साल निवासी शीतला कालोनी पंडरी थाना सिविल लाईन रायपुर।
- सैय्यद सैफ अली उर्फ साहिल उम्र 19 साल निवासी सतनामी भवन के पास संतोषी नगर थाना टिकरापारा रायपुर।
- राहुल बेहरा उम्र 19 साल निवासी झण्डा चैक बेहरा कालोनी थाना सिविल लाईन रायपुर।
Read Also:- बड़ीखबर रायपुर: अज्ञात बाईक सवारों ने 2 लोगों का मोबाईल लूटा ,मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस




