नशीली टेबलेट बेचते 3 गिरफ्तार, 20 स्ट्रीप नाइट्राजेपम जप्त
रायपुर। नशाखोरी और नशे के सौदागरों के खिलाफ राजधानी पुलिस का अभियान जारी है। इसी अभियान के तहत आज देवेंद्र नगर पुलिस ने नशीली टेबलेट के 3 सौदागरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 20 स्ट्रिप (200 नग) प्रतिबंधित दवाई नाइट्राजेपम बरामद कर जप्त किया गया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया।
थाना प्रभारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार साइबर सेल की टीम को आज सूचना प्राप्त हुई कि शास्त्री नगर फोकट पारा देवेन्द्र नगर स्थित स्वामी नारायण मंदिर पास कुछ व्यक्ति प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बिक्री कर रहे है। इस सूचना पर अधिकारियों के दिशा निर्देशन में सायबर सेल व थाना देवेन्द्र नगर की संयुक्त टीम ने मुखबीर के बताये स्थान में जाकर देखा कि तीन व्यक्ति प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बिक्री कर रहे है। टीम ने व्यक्तियों से बातचीत करने का प्रयास किया, तो वे तीनो भागने लगे, जिन्हें टीम के सदस्यों ने घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ करने पर व्यक्तियों ने अपना नाम देवेन्द्र कुमार महंत, प्रभीत जगत एवं अब्दुल असलम होना बताया। टीम ने जब तीनों की तलाशी की तो उनके पास 20 स्ट्रीप प्रतिबंधित नशीली टेबलेट नाइट्राजेपम रखा होना पाया गया। टीम ने व्यक्तियों से उक्त प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बिक्री करने के संबंध में किसी प्रकार का वैध दस्तावेज या कागजात प्रस्तुत करने कहने पर उनके द्वारा किसी भी प्रकार का कोई वैध दस्तावेज या कागजात प्रस्तुत न कर टीम को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर टीम ने तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 20 स्ट्रीप में रखें कुल 200 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट नाइट्राजेपम कीमती लगभग 1500/- रूपये एवं 3 नग माबाईल फोन जप्त किया। तीनों आरोपियों के विरूद्ध थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 56/21 धारा 22(ख) एन.डी.पी.एस. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही की गई । नशा का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
गिरफ्तार आरोपियों में -
-देवेन्द्र कुमार महंत उर्फ कुलदीप उर्फ छोटू निवासी शास्त्री नगर फोकट पारा देवेन्द्र नगर रायपुर।
-प्रभीत उर्फ पुरन जगत उर्फ कोहिनूर निवासी शास्त्री नगर फोकट पारा देवेन्द्र नगर रायपुर।
-अब्दुल असलम उर्फ अस्सू उर्फ असलम खान निवासी पंडरी रायपुर।




