BIG BREAKING : रायपुर के पुरानी बस्ती क्षेत्र में बीती रात दो भाईयों पर हुए चाकूबाजी मामले में 3 गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर
रायपुर | राजधानी में चाकूबाजी के मामले थम नहीं रहे बीती रात कंकालीपारा में बदमाश ने दो भाइयों को चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घटना CCTV कैमरे में कैद हुई है। बताया जा रहा है कि तिलक और आशीष ताम्रकार दोनों भाई घर के बाहर बैठे थे। इस दौरान आरोपी अपने साथियों के साथ वहां खड़ी कार के निचे फटाके फोड़ ने लगे इस बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। वहीं देखते ही देखते आरोपी ने चाकू निकालकर दोनों भाइयों पर हमला कर दिया। थाना आजाद चौक पुलिस की टीम ने घटना के संबंध में प्रार्थी, उसके भाई एवं आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए आरोपियों की पतासाजी प्रारंभ कि और टीम के सदस्यों ने तीनो आरोपियो गौरव हेपट, प्रतीक घाटगे एवं आवेश बेग को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियो केे कब्जे से घटना 1 चाकू जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
गौरव हेपट उम्र 25 साल निवासी सप्रे शाला मैदान कोतवाली रायपुर
प्रतीक घाटगे 20 साल निवासी बूढ़ापारा
आवेश बेग उम्र 21 साल निवासी आश्रम आजाद चौक रायपुर।




