CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में अवैध शराब के साथ महिला सहित 3 गिरफ्तार, 16 पेटी अंग्रेजी व 39 पौव्वा देसी शराब जब्त

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में अवैध शराब के साथ महिला सहित 3 गिरफ्तार, 16 पेटी अंग्रेजी व 39 पौव्वा देसी शराब जब्त
Share

रायपुर |  राजधानी के मौदहापारा इलाके में शराब की बिक्री करते महिला सहित 3 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मौदहापारा पुलिस को सूचना मिली थी, कि थाना मौदहापारा क्षेत्रांतर्गत रजबंधा मैदान तालाब पार पास स्थित एक मकान में कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रहीं है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर तारकेश्वर पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली अविनाश ठाकुर द्वारा थाना प्रभारी मौदहापारा लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल को आरोपियों को शराब के साथ रंगे हाथ पकडऩे हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर थाना प्रभारी मौदहापारा के नेतृत्व में पुलिस की टीम द्वारा अपने पाईंटर को उक्त मकान में भेजकर टेस्ट पर्चेस कराया गया। जिस पर मकान में कुछ लोगों द्वारा अवैध तरीके से शराब बिक्री करते पाये जाने पर पुलिस टीम द्वारा मकान में रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान मकान में 1 महिला एवं 2 पुरूष उपस्थित थे जिन्होंने अपना नाम सुल्ताना बेगम,पिता फिरोज खा 48 वर्ष,अल्ताफ खान पिता फिरोज खान 24 वर्ष, जियाऊद्दीन खान पिता रियाजुद्दीन खान 37 वर्ष। तालाशी लेने पर मकान में अलग – अलग बोरियों में शराब रखा होना पाया गया। जिस पर तीनों आरोपियों के कब्जे से कुल 16 पेटी गोवा ब्राण्ड की अंग्रेजी शराब एवं 39 पौवा देशी मसाला शराब कीमती लगभग 1 लाख रूपये जप्त किया। आरोपियों के विरूद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 144/21 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया। 

 

 


Share

Leave a Reply