केवायसी अपटेड के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले 3 अंर्तराज्यीय ठग गिरफ्तार
रायपुर। के.वाय.सी. अपडेट के बहाने जानकारी प्राप्त कर उनके एकाउंट से कुल 20,00,000/- रूपये निकालकर की गई धोखाधडी के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार के लिया है। 73 वर्ष रिटायर्ड इंजीनियर पारसनाथ पाठक को 10 जून दोपहर मोबाइल पर यह मोबाईल नंबर 90647-94285 से काॅल आया जिसमें बैंक के.वाय.सी. के संबंध में पूछताछ करने पर एकाउंट डिटेल व सी.आई.एफ. की जानकारी दी गई। मोबाइल पर करीबन 2 घण्टे तक लम्बी बात चलती रही अंत में काॅलर ने फोन काट देने तथा मोबाईल पर आए हुये मैसेज को डिलिट करने बोले उसके बाद से प्रार्थी के पिताजी का टाटीबंध शाखा के एस.बी.आई. बैंक के खातों से रकम ट्रांसफर होना शुरू हो गया। करीबन 50 से 60 ट्रांजेक्शन के माध्यम से अलग-अलग कुल लगभग 20 लाख रूपये की जमा राशि निकाल ली गई। दूसरे दिन सुबह करीबन 11 बजे रकम कटने की जानकारी के लिए खाता चेक किया तो रकम कटना दिखाया, उसके बाद मोबाइल नंबर- 98322-05973 से मोबाइल पर पुनः काॅल आया और बोला कि आप लोगों का सिस्टम में प्राबलम की वजह से कटा है एक दिन बाद आपका पैसा वापस जाएगा। आप लोगों को श्किायत करने की जरूरत नहीं है, ऐसा कह कर गुमराहग किया गया। जिस पर प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना आमानाका में अपराध पंजीबद्ध किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सायबर सेल एवं थाना आमानाका की संयुक्त टीम का गठन कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। जिस पर टीम के सदस्यों ने आरोपी कुंदन दास को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कुंदन दास से कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपने अन्य दो साथी श्याम दास एवं सतीश दास के साथ मिलकर लाखों रूपये की ठगी की उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया गया। जिस पर टीम के सदस्यों ने आरोपी श्याम दास एवं सतीश दास को भी पकड़ा गया। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कुंदन दास से कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपने अन्य दो साथी श्याम दास एवं सतीश दास के साथ मिलकर लाखों रूपये की ठगी स्वीकार की। जिस पर टीम के सदस्यों ने आरोपी श्याम दास एवं सतीश दास को भी पकड़ा गया। घटना का मास्टर माइंड सतीश दास है। तीनों आरोपियों की उनकी निशानदेही पर उनके कब्जे से अलग - अलग बैंकों के 9 नग ए.टी.एम. कार्ड, पासबुक, चेकबुक, अलग - अलग कंपनियों के 20 नग सिम कार्ड, 7 नग मोबाईल फोन एवं नगदी 6,000/- रूपये जप्त करने के साथ ही आरोपियों के उपयोग किये गए खाते में पीड़ित की ठगी की रकम 6,00,000/- रूपये को फ्रीज्ड़ कराया गया है। आरोपियों से जप्त अलग - अलग बैंकों के 9 नग ए.टी.एम. कार्ड एवं खातों को भी फ्रीज्ड़ कराया जा रहा है। आरोपियों को गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमाण्ड पर रायपुर लाया गया है एवं उनके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही की जा रहीं है। गिरफ्तार आरोपी - सतीश दास ,कुंदन दास, श्याम दास यह तीनो झारखण्ड निवासी है।




