रायपुर में फेसबुक पर दोस्ती के बाद अश्लील तस्वीरे वायरल करने की धमकी देकर शादीशुदा महिला से 3 लाख रुपये ऐंठा
रायपुर। राजधानी के डीडी नगर में एक 52 साल की शादीशुदा महिला को फेसबुक पर युवक से दोस्ती करना भारी पड़ गई। युवक ने कई महीनों तक महिला से फेसबुक में चैटिंग की। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं, तो युवक रायपुर आ गया। महिला ने उससे मुलाकात की। महिला ने युवक को फ ोन भी गिफ्ट कर दिया। इसके बाद अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर युवक ने तीन लाख रुपए ऐंठ लिए।
पैसे लेने के बाद महिला की बेटी और दामाद को तस्वीरें भेज दीं। यह जानकारी जब स्वजनों को लगी तो महिला ने थाने में युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीडि़त महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपित युवक से वो बीते तीन सालों से फेसबुक पर बातें कर रही थी। आरोपित युवक सूरज चौरसिया अहमदाबाद का रहने वाला है। दोनों के बीच काफ ी दिनों तक बात होने लगी। युवक ने अपनी मीठी बातों में महिला को फं सा लिया।
लाकडाउन में सूरज की नौकरी चली गई थी। ऐसे में उसने महिला से नौकरी लगवाने की मांग की और रायपुर में मिलने आ गया। इसके बाद महिला ने सूरज का रायपुर में रहने का इंतजाम करा दिया और नौकरी लगवाने की कोशिश करती रही। इस दौरान महिला भी सूरज से मिलने लगी। 18 जुलाई को युवक ने महिला को काल किया और पैसे मांगे। महिला ने आनाकानी की तो युवक ने कह दिया कि अगर पैसे नहीं दिए तो वो उसे बदनाम कर देगा। युवक ने एक मोबाइल फ ोन भी मांगा। महिला ने दावा किया कि डरकर उसकी ये मांग पूरी कर दी। इसके बाद रायपुर से अहमदाबाद चला गया।
सूरज ने 20 अगस्त को फि र से महिला को फोन किया और कहा कि उसे पैसे दे, वरना वह महिला की अश्लील तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल कर देगा। उसके रिश्तेदारों को भी भेज देगा। महिला ने इसके बाद तीन लाख रुपये युवक को फोन पे के जरिए भेजे। इसके बाद भी महिला की अश्लील तस्वीरें उसकी बेटी और दामाद को भेज दीं।




