BIG BREAKING CG : दुर्ग और बिलासपुर में विदेश से लौटे 3 लोग निकले कोरोना पॉजिटिव, प्रशासन में मचा हड़कंप
रायपुर | छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण धीरे धीरे फिर बढ़ते जा रहा है | इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर है कि छत्तीसगढ़ पहुंचे 3 विदेशी यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से एक दुर्ग से और 2 लोग बिलासपुर से है। जानकारी के अनुसार दुर्ग लौटी महिला 2 दिसंबर का USA से लौंटी थीं, वहीं 2 दिसंबर को ही 1 महिला UAE से बिलासपुर आईं। एक पुरुष जर्मनी से 3 दिसंबर को बिलासपुर आए थे। नियम के आधार पर तीनों को पहले एक सप्ताह आईसोलेट किया गया था। इसके बाद सैंपल लेकर जांच करवाई गई। जिसमें ये तीनों पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग तीनों यात्रियों के सैंपल में ओमिक्रॉन वेरियंट की जांच करा रहा है। विभाग ने सभी के सैंपल जांच के लिए भुवनेश्वर लैब भेज दिया है। बता दें कि इससे पहले भी दो विदेश से बिलासपुर लौटे यात्रियों की सैंपल की जांच करवाई जा चुकी है। जिसमें दोनों यात्रियों के सैंपल निगेटिव मिले थे।




