CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

अकेले रह रही महिला के घर 3 जहरीले साँप घुस आए, फिर क्या हुआ जानिए डिटेल मे

अकेले रह रही महिला के घर 3 जहरीले साँप घुस आए, फिर क्या हुआ जानिए डिटेल मे
Share

कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा के एक घर मे उस वक़्त हड़कंप मच गया जब 3 सांप निकल आएं, इस वक्त मकान में एक महिला अकेली थी, इन सांपों को देख वह बुरी तरह घबरा गईं और उन्होंने घर के एक कमरे में खुद को बंद कर लिया और इसके बाद इस बारे में अपने पति को बताया. यह मामला कोरबा के सीएसईबी कॉलोनी परिसर का है|

लोगों ने बताया कि कोरबा के सीएसईबी परिसर के एक घर में एक महिला सांपों से घिर गई और जान बचाने के लिए उन्होंने खुद को एक कमरे में कैद कर लिया. इस महिला का नाम सुगंधी चौधरी है. रोज की तरह वह घर में अपना काम निपटा रही थीं कि तभी उनकी नजर दरवाजे पर पड़ी जहां 3 सांप थे. सांपों को देखकर सुगंधी डर के मारे चीखने लगीं. फिर किसी तरह दूसरे कमरे में जाकर उन्होंने दरवाजा बंद कर लिया और बिस्तर पर बैठ गईं. इसके बाद डरी-सहमी सुगंधी ने अपने पति को घर में सांप घुसने की जानकारी दी. तब उनके पति ने स्नेक रेस्क्यू टीम के प्रमुख जितेंद्र सारथी को फोन कर पूरा मामला बताया|

मामला बहुत गंभीर होने की वजह से जितेंद्र सारथी पूरी तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंच गए और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. एक सांप उन्हें दरवाजे के पास ही मिल गया, जिसका उन्होंने सुरक्षित रेस्क्यू किया. यह कोबरा सांप था. फिर उन्होंने दूसरे सांप की तलाश की, जो उन्हें मरे हालत में मिला. यह करैत सांप था. सारथी के मुताबिक, संभवतः कोबरा ने ही उसे अपना शिकार बनाया होगा. सारथी ने बताया कि तीसरा सांप भाग जाने में कामयाब रहा. सांपों का रेस्क्यू करने के बाद उन्होंने सुगंधी का कमरा खुलवाया और उन्हें लेकर बाहर आए. सुगंधी बहुत ही ज्यादा डरी हुई थीं.



Share

Leave a Reply