लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

कोमाखान रेलवे स्टेशन पर 37 किलो गांजा जब्त, तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

कोमाखान रेलवे स्टेशन पर 37 किलो गांजा जब्त, तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
Share

 महासमुंद । महासमुंद जिले की कोमाखान पुलिस ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 37.400 किलोग्राम गांजा, तीन मोबाइल फोन समेत 18.95 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई। प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ कि खेप को ओडिशा के भवानीपटना से राजस्थान के कोटा ले जाकर खपाने की तैयारी थी।

एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान कोमाखान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि तीन संदिग्ध रेलवे स्टेशन परिसर में ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके बैगों से गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि मादक पदार्थ को ओडिशा से लाकर राजस्थान पहुंचाने की योजना बनाई गई थी।

पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ के साथ तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। मामले में थाना कोमाखान में अपराध क्रमांक 130/2026 दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B)(II)(C) एवं 29 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। त्वरित सूचना, प्रभावी समन्वय और सतर्क पुलिसिंग के चलते यह कार्रवाई सफल रही।



Share

Leave a Reply