नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

मुर्गा लड़ाई में दांव लगाकर जुआ खेलते 4 पकड़ाए

मुर्गा लड़ाई में दांव लगाकर जुआ खेलते 4 पकड़ाए
Share

धमतरी, दानीटोला में मैला गड्ढा के आगे खाली जगह पर मुर्गों की लड़ाई में हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे 4 लोगों को पुलिस ने पकड़ा है।
दानीटोला वार्ड में पिछले कई दिनों से मुर्गा लड़ाई का खेल प्रत्येक रविवार को होता आ रहा है। जिसकी जानकारी होने पर सिटी कोतवाली पुलिस की टीम ने आकस्मिक दबिश दी। जिसमें से दीपक ढीमर, भागवत साहू आमापारा, टीकू यादव ब्रह्म चौक और केशव यादव मराठापारा से 1300 रूपए जब्त कर जुआ एक्ट के तहत चारों के विरूद्ध कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा कि मुर्गा लड़ाई के दौरान मौके पर 50 से अधिक लोग मौजूद थे। जब पुलिस पहुंची तब अधिकांश लोग भागने में सफल हो गए। पुलिस के हाथों पसरा लगाकर समोसा बेचने वाले भी पकड़े गए। पुलिस ने करीबन 25 लोगों को धर दबोचा था। अधिकांश लोग देखने वाले थे। इसलिए उन्हें छोड़ दिया गया।
 



Share

Leave a Reply