CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

खदान में डीजल चोरी करने वाले गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार...

खदान में डीजल चोरी करने वाले गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार...
Share

कोरबा । थाना कुसमुण्डा क्षेत्र अंतर्गत डीजल चोरों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमे आरोपियों के विरूद्ध धारा-379,447,34 भादवि, 3,7 ईसी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
जानकारी के अनुसार 21 जुलाई की रात्रि में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग कुसमुण्डा खदान के शावेल फेस में खड़े ड्रील मशीन से डीजल चोरी कर ले जा रहे है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक लीलाधर राठौर के नेतृत्व में कुसमुण्डा पुलिस व एसईसीएल सुरक्षा गार्ड संयुक्त टीम जब घटनास्थल कुसमुण्डा खदान सावेल फेस के पास पहुंची तो देखे कि कुछ लोग सावेल फेस में खड़े ड्रील मशीन से डीजल चोरी कर स्कार्पियो वाहन कमांक सीजी 12 बीबी 6578 में लोड कर रहे थे। पुलिस को आते देखकर चोर वाहन सहित भागने लगे। पुलिस ने चोरों के वाहन का पीछा कर घेराबंदी कर पकड़ा। वाहन में 4 लोग सवार थे जिनसे पूछताछ करने पर अपना नाम यादराम केंवट पिता संतूराम केंवट उम्र 24वर्ष निवासी बरपाली मोहल्ला गेवराबस्ती, अनिकेत यादव पिता परसराम यादव उम्र 20 वर्ष निवासी बरपाली मोहल्ला गेवराबस्ती, अजय कुमार श्रीवास पिता शिवनारायण जांगड़े पिता दरसराम जांगड़े उम्र 27वर्ष निवासी गेवराबस्ती चुनचुनी पारा एवं जमुना प्रसाद जांगड़े पिता दरसराम जांगड़े उम्र 27वर्ष निवासी बरपाली मोहल्ला गेवराबस्ती थाना कुसमुण्डा का होना बताये। आरोपीगणों के उक्त वाहन से 35 लीटर वाले जरीकेनो में भरे 210 लीटर डीजल व स्कार्पियो वाहन क. सीजी 12 बीबी 6578 को जप्त किया गया जाकर आरोपीगणों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। थाना कुसमुण्डा क्षेत्रांतर्गत लगातार डीजल चोरों तथा अवैध कारोबारियों के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। उपरोक्त कार्यवाही में थाना कुसमुण्डा पुलिस टीम से निरीक्षक लीलाधर राठौर, सउनि परमेश्वर राठौर, प्रधान आरक्षक खगेश राठौर, आरक्षक सुशांत टोप्पो, सुनील जोशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
 



Share

Leave a Reply