IPL 2022 : छत्तीसगढ़ के 4 खिलाड़ी इस बार खेलेंगे IPL में, जाने उनके नाम व ऑक्शन प्राइस
रायपुर | आईपीएल-2022 में छत्तीसगढ़ के 4 खिलाड़ी खेलते नजर आ सकते हैं। इनकी भी बोली बैंगलोर में होगी। इस बार का आईपीएल ऑक्शन छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के लिए भी काफी खास है। क्योंकि इस बार नीलामी में जिन 590 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जा रही है, उनमें छत्तीसगढ़ के भी पांच खिलाड़ियों का नाम शामिल है। क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद है कि इस बार छत्तीसगढ़ के प्लेयर भी बिकेंगे होंगे और आईपीएल में उन्हें मैदान पर देखने का मौका मिलेगा।
छत्तीसगढ़ रणजी टीम के कप्तान हरप्रीत सिंह भाटिया, अमनदीप खरे, शशांक सिंह, अजय मंडल और शुभम सिंह का नाम ऑप्शन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। बता दें कि ऑक्शन में शामिल होने के लिए प्रदेश के लगभग 20 खिलाड़ियों ने आवेदन किया था। लेकिन केवल पांच खिलाड़ियों को ही शॉर्टलिस्ट किया गया। इन खिलाड़ियों का चयन सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। ऑक्शन में हरप्रीत की बेस्ट प्राइस 40 लाख है, जबकि बाकि खिलाड़ियों की बेस प्राइस 20 लाख है।




