CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में भारी मात्रा में रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करते 4 युवक गिरफ्तार

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में भारी मात्रा में रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करते 4 युवक गिरफ्तार
Share

रायपुर | राजधानी रायपुर में पुलिस ने आज फिर 4 युवकों को रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करते पकड़ा है |  पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर श्री अजय कुमार यादव द्वारा जिले के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना/चैकी प्रभारियों को अपने - अपने थाना क्षेत्र में सूचना संकलन व मुखबीर लगाकर रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वालों के संबंध में सूचना एकत्र कर उन पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुये इस पर अंकुश लगाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। 

 

इसी तारतम्य में सूचना प्राप्त हुई कि राहुल गोयदानी नामक व्यक्ति द्वारा रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी की जा रहीं है। सूचना को पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा गंभीरता से लेते हुये सायबर सेल की टीम को आरोपी की पतासाजी कर रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर सायबर सेल की टीम द्वारा राहुल गोयदानी के संबंध में पतासाजी कर तस्दीक किया गया तथा टीम का एक सदस्य ग्राहक बनकर राहुल गोयदानी से संपर्क कर रेमडेसिविर इंजेक्शन को 25,000/- रूपये में क्रय करने का सौदा तय किया। जिस पर राहुल गोयदानी द्वारा टीम के सदस्य को थाना मौदहापारा क्षेत्र में इंजेक्शन देने हेतु बुलाया गया।
 
जिस पर सायबर सेल की टीम द्वारा आरोपी को पकड़ने हेतु ट्रैप पार्टी लगाया गया तथा टीम का एक सदस्य जिससे सौदा तय हुआ था, रूपये लेकर राहुल गोयदानी से इंजेक्शन क्रय कर रहा था इसी दौरान टीम के अन्य सदस्यों द्वारा आरोपी राहुल गोयदानी को रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करते रंगे हाथ पकड़ा गया। टीम के सदस्यों द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपने अन्य साथी आयुष माहेश्वरी, कमलेश रतलानी एवं सुमित कुमार मोटवानी के साथ मिलकर रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करते हुये 01 नग इंजेक्शन को 25,000/- रूपये में बिक्री करना बताया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी में संलिप्त आरोपी आयुष माहेश्वरी, कमलेश रतलानी एवं सुमित कुमार मोटवानी को पकड़ा गया तथा सायबर सेल की टीम द्वारा औषधि विभाग की टीम को बुलाकर आरोपियों की निशानदेही पर उनके कब्जे से 07 नग रेमडेसिविर इंजेक्शन, नगदी 1,38,000/- रूपये एवं 05 नग मोबाईल फोन जप्त कराया गया। जिस पर औषधि विभाग की टीम द्वारा आरोपियों के विरूद्ध औषधि अधिनियम के तहत् कार्यवाही करने के साथ ही पुलिस द्वारा आरोपियों के विरूद्ध थाना मौदहापारा में पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् भी कार्यवाही किया गया। 
रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वाले कारोबारियों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। 

गिरफ्तार आरोपी
01. राहुल गोयदानी पिता स्व0 बी.एन. गोयदानी उम्र 28 साल निवासी नेमीचंद गली नंबर 03 थाना आजाद चैक 
        रायपुर। 
02. आयुष माहेश्वरी पिता संजय माहेश्वरी उम्र 25 साल निवासी शक्ति बाजार फौव्वारा चैक थाना कोतवाली रायपुर। 
03. कमलेश रतलानी पिता हरिराम रतलानी उम्र 32 साल निवासी गायत्री नगर अवंति विहार थाना खम्हारडीह रायपुर।
04. सुमित कुमार मोटवानी पिता गिरधारी लाल मोटवानी उम्र 27 साल निवासी कचहरी चैक सिंधी गली थाना 
        मौदहापारा रायपुर।

 



Share

Leave a Reply