राजधानी से सटे इस क्षेत्र के पोल्ट्री फार्म का कैश रुम का राड तोड़कर 40 हजार रुपयें नगदी चोरी, मामला दर्ज
रायपुर | पोल्ट्री फार्म का कैश काउंटर कमरे का खिड़की का राड तोड़कर अंदर रखे 40 हजार रुपयें नगदी चोरी कर लेने की रिपोर्ट अभनपुर थाने में दर्ज की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अभनपुर बस्ती निवासी सेवाराम सिन्हा 35 वर्ष पिता अमर सिंह सिन्हा ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि पीडि़त ग्राम ठेलका बांधा में मिनी पोल्ट्रीफार्म में कैशियर है। 05 दिसंबर को रात 11 बजे कैश काउंटर में ताला लगाकर उसमें रुपयें रखकर घर चला गया था,दूसरे दिन सुबह चौकीदार होरीलाल डहरिया ने कैश काउंटर रुम में लगे खिड़की का लोहे का राड टुटने की जानकारी दी। सूचना पाकर जाकर देखने पर कैश रुम की खिड़की का राड टुटा हुआ था व दराज के अंदर रखा 40 हजार नगदी रुपयें नही मिला। बाकी दराज का जांच करने पर पता चलेगा। किसी ने पोल्ट्री फार्म के कैश रुम के दराज में रखे नगदी रुपयें चोरी कर लिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 380,457 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।




