CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

हत्या की कोशिश और मारपीट कोशिश करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार...

हत्या की कोशिश और मारपीट कोशिश करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार...
Share

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में मारपीट और हत्या की कोशिश करने के आरोप में 5 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है. इसमें पुलिस ने लीलाधर बम्बोडे, चंद्रप्रकाश साहू और मोह. आदिल समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है. सोमनी थाना क्षेत्र के ढ़ाबा में मारपीट, बलवा, हत्या के प्रयास की गई थी. पुलिस ने क्रिमिनल्स को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

दरअसल, स्कूटी और ट्रक के एक्सीडेंट की घटना के बाद मामूली वाद-विवाद पर घटना को अंजाम दिया गया था. मामूली बात पर स्कूटी चालकों ने ट्रक ड्राइवर से वाद-विवाद की. बाद-विवाद बढ़ता देख पास के हमारा ढ़ाबा संचालक दीपक यादव और गौरव यादव ने मामले को शांत कराया।

इस दौरान मौके पर करीब 10-15 लड़कों ने ढ़ाबा संचालक और ढ़ाबे में काम करने वाले कर्मचारियों के साथ लोहे के रॉड़, डंडा, चाकू से हमला कर मारपीट की. ढ़ाबा के टेबल, कुर्सी, काउंटर की तोड़-फोड़ की.
घटना के बाद तत्काल थाना सोमनी के पुलिस स्टॉफ और डायल 112 की टीम पहुंचकर माहौल शांत कराई, तब तक आरोपी फरार हो गए थे. घायल व्यक्तियों को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया.

सोमनी थाने में अपराध क्रमांक- 147, 148, 149, 307, 427 भा.दं.वि. 25, 27 आम्र्स एक्ट पंजीबद्ध किया गया. घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देश पर कार्रवाई की गई. वारदात में यूज सामान और हथियारों को जब्त किया गया. आऱोपियों को कोर्ट में पेश किया. जहां से कोर्ट ने आरोपियों को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आऱोपियों में दुर्ग निवासी लीलाधर बम्बोडे, दुर्ग निवासी चंद्रप्रकाश साहू, दुर्ग निवासी मोह. आदिल, दुर्ग निवासी शमीम अहमद औऱ मो. नूर हसन को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. अन्य फरार आरोपियो की तलाश की जा रही है।
 



Share

Leave a Reply