CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

माल वाहक व बुलेट में ओडिशा निर्मित शराब 435 पाऊच की तस्करी करते 5 गिरफ्तार

माल वाहक व बुलेट में ओडिशा निर्मित शराब 435 पाऊच की तस्करी करते 5 गिरफ्तार
Share

महासमुंद। दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में ओडिशा राज्य निर्मित महुआ शराब को छग के दु्र्ग व रायपुर जिले में खपाने के लिए माल वाहक गाड़ी व बुलेट से तस्करी कर रहे पांच युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । इनके पास 435 नग जेब्रा व हिरण ब्रांड की महुआ शराब जब्त की गई है । दोनो ही वाहन को पुलिस ने जब्त कर लिया है। यह कार्रवाई सिंघोड़ा व बागबाहरा पुलिस की है । जानकारी के अनुसार  सिंघोड़ा थाना प्रभारी चंद्रकांत साहू ने बताया कि सोमवार साढ़े 6 बजे मुखबिर की सूचना पर एनएच-53 ग्राम गनियारीपाली के पास घेराबंदी ओडिशा की ओर से आ रही माल वाहक गाड़ी क्रमांक सीजी 07 बीवाय 2411 को रोककर तलाशी ली । इस दौरान कार से दो प्लास्टिक बोरियों में ओडिशा राज्य निर्मित महुआ शराब जब्त हुआ । तस्करी के आरोप में वार्ड क्रमांक 10 सिरसा बाजार चौक जेवरा सिरसा थाना पुलगांव जिला दुर्ग निवासी रवि कुमार यादव पिता गोविंद राम यादव (22), वार्ड क्रमांक 35 गंजपारा दुर्ग निवासी सोनू साहू पिता डेरहाराम साहू (28) एवं वार्ड क्रमांक 13 जेवरा सिरसा थाना पुलगांव निवासी भार्गव सार्वे पिता डगरराम  (22) को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि इतनी मात्रा में महुआ शराब को दुर्ग जिले में खपाने के लिए ओडिशा से लेकर जा रहे थे। पुलिस को शक न हो इसलिए माल वाहक गाड़ी से तस्करी कर रहे थे। शराब की कीमत 8 हजार एवं कार की 7 लाख रुपए आंकी गई है । 

बुलेट में कर रहे थे शराब की तस्करी, दो गिरफ्तार 
बागबाहरा थाना प्रभारी स्वराज त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग – 353 बागबाहरा पिथौरा चौक के पास बुलेट में शराब तस्करी करते हुए दो युवक को गिरफ्तार किया है। दोनों युवक राजधानी के रहने वाले हैं। इसके पास से 235 पाउच ओडिशा राज्य निर्मित हिरण व जेब्रा छाप देशी महुआ शराब जब्त किया है। इसकी कीमत 10 हजार रुपए आंकी गई हैं। वहीं एक लाख 25 हजार रुपए की बुलेट को भी जब्त कर लिया गया है। इस आरोप में ग्राम धनेली थाना मुजगहन जिला रायपुर निवास  हेमं?त कुमार साहू पिता फुलचंद साहू (35) एवं राखी थाना आरंग जिला रायपुर निवासी सतीश कुमार सेन पिता दौलत राम सेन (40) को गिरफ्तार किया है । ये दोनों बुलेट क्रमांक सीजी 04 एनजे 0809 में 110 नग हिरण व 125 नग जेब्रा महुआ शराब का परिवहन कर रहे थे ।


Share

Leave a Reply