CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

इस कोविड केयर सेंटर में पत्रकारों व उनके परिवार के लिए आरक्षित रहेंगे 5 बिस्तर

इस कोविड केयर सेंटर में पत्रकारों व उनके परिवार के लिए आरक्षित रहेंगे 5 बिस्तर
Share

दुर्ग । प्यारे श्री राधा कृष्ण संस्कार मंच ने जामुल में संचालित कोविड केयर सेंटर में लोकतंत्र के चौथे आधार स्तम्भ के लिए पांच बिस्तर आरक्षित होगा। जहाँ पत्रकार और उनके परिवार का बेहतर इलाज और देखरेख की सुविध मुहैया कराई जाएगी।
संस्था के संयोजक ईश्वर उपाध्याय ने इस संबंध में कहा कि पत्रकार देश की रक्षा में खड़े सैनिको के जैसे ही महत्वपूर्ण है। अपने और परायों के बीच घिरे रहने वाले पत्रकारों को तो निरंतर संघर्ष करना पड़ता है। देश की भीतरी सुरक्षा में सुधार को लेकर पत्रकार की भूमिका किसी सैनिक से कम नहीं होती है। बाढ़, भूकंप, आतंकवाद, नक्सलवाद, हिंसा या कोरोना के कहर बरपाने वाले संक्रमण का भयानक खतरा हो ऐसे खतरनाक, अशांत क्षेत्रो में भी सर पर कफन बांधकर पत्रकारिता करना साहस भरा काम है।
इस भीषण कोरोना काल में सब अपने प्राणों की रक्षा के लिए घरों में हैं ऐसे समय में भी अपनी जान को जोखिम में डाल कर पत्रकार अपने कर्तव्य को निभाते हुए दिन और रात जुटे हुए है। कोरोना संक्रमितो से भरे अस्पताल हो या कोरोना संक्रमित शवों का दाह संस्कार हर स्थान में पहुंच कर वहाँ की कमी को आम जनता तक पहुंचा रहे है।
ऐसे जाबांज पत्रकारों में से कुछ को इस कोरोना के कहर से हमने खो दिया व कुछ पत्रकार व उनके परिवार के सदस्य अभी भी संक्रमित हो रहे हैं। ऐसे में पत्रकारों को सच्चा सम्मान देने संस्था प्यारे राधा कृष्ण संस्कार ने पत्रकारों और उनके परिवार के लिए कोविड केयर सेंटर में 5 बिस्तर आरक्षित करने का निर्णय लिया है ताकि उन्हें बेहतर इलाज मिल सकें।
 



Share

Leave a Reply