CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

कोटवारी जमीन का सौदा कर ठगे 5 लाख, धोखाधड़ी के आरोप में कोटवार गिरफ्तार

कोटवारी जमीन का सौदा कर ठगे 5 लाख, धोखाधड़ी के आरोप में कोटवार गिरफ्तार
Share

रायगढ़ । पुलिस अधीक्षक रायगढ़ संतोष सिंह के दिशा निर्देशन पर धोखाधड़ी से संबंधित प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता अशोक कुमार अग्रवाल पिता बीएस अग्रवाल उम्र-35 वर्ष, निवासी कार्मेल स्कूल रोड, जगतपुर रायगढ़ की शिकायत पर अनावेदक हीरालाल महन्त, कोटवार ग्राम कुंजेडबरी के विरूद्ध थाना कोतवाली में धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार वर्ष 2018 में इसका परिचित उमाशंकर पटेल कुँजेडबरी, कोड़ातराई, रायगढ़ ने इसके जगतपुर स्थित दुकान पर हीरालाल महन्त को लेकर आया और कहने लगा कि हीरालाल के मालिकाना हक की जमीन ग्राम कुंजेडबरी में स्थित है, जिसे रकम की जरुरत होने के कारण बेचना चाहता है। तब उनसे कागजात मंगवाया, 3 अक्टूबर 2018 को उमाशंकर पटेल व हीरालाल महन्त फिर दुकान आए और जमीन का ऋण पुस्तिका दिखाए, जिस पर मालिक के रुप में हीरालाल का नाम दर्ज था और ऋण पुस्तिका में उसकी फोटो भी लगी थी। जिससे उन लोगों की बातों में विश्वास हो गया और हीरालाल की खसरा नम्बर 147 व 232 रकबा क्रमशः 0.429 एवं 1.432 हे. जमीन का सौदा 1051000/- रुपए में तय हुआ। अशोक कुमार अग्रवाल ने हीरालाल को 5 लाख रुपए एडवांस दे दिए और 100 रुपए के स्टाप में गवाहों के समक्ष इकरारनामा लिखवाया, उमाशंकर गारेंटर के रूप में इकरारनामा के रूप में हस्ताक्षर किया था। करीब 5 माह बाद अशोक अग्रवाल को जानकारी र्मि कि जिस जमीन का सौदा हीरालाल किया है, वह जमीन कोटवारी जमीन है, जिसमें कोटवार होने के कारण हीरालाल का नाम दर्ज है, जिसे बेचने का अधिकार हीरालाल को है ही नहीं। ऐसी जानकारी मिलने पर इसने उमाशंकर और हीरालाल से सम्पर्क किया तो वे लोगों माफी मांगने लगे। दिनाक 28.03.2019 हीरालाल एक चेक अपने खाते का 5 लाख रुपए का दिया था, जिसे बैंक में लगाने पर हीरालाल के खाते में रकम न होने के कारण चेक बाउन्स हो गया। इसके बाद से रकम वापस रकने के लिए समय की मांग कर रहे हैं और अब हीरालाल मोबाइल बंद कर दिया है। धोखाधड़ी की शिकायत थाना कोतवाली को प्राप्त होने पर आरोपी हीरालाल महंत पिता कीर्तन दास महंत उम्र 52 वर्ष निवासी कुंजेडबरी चौकी जूटमिल थाना कोतवाली के विरूद्ध अप.क्र. 304/2021 धारा 420 भादवि दर्ज कर गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है। उमाशंकर पटेल की भूमिका की भी जांच की जा रही है, जिसके विरूद्ध भी साक्ष्य अनुरूप कार्यवाही की जाएगी।
 



Share

Leave a Reply