CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

14 वें वित्त की राशि का फर्जी आहरण करने वाले 5 ग्राम सचिव निलंबित

14 वें वित्त की राशि का फर्जी आहरण करने वाले 5 ग्राम सचिव निलंबित
Share

बिलासपुर। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बिलासपुर नें 14 वें वित्त की राशि के फर्जी आहरण कर गबन करने वाले गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले के 5 ग्राम पंचायत सचिवों को निलंबित कर दिया है। हरिलाल केंवट सचिव ग्राम पंचायत पोंड़ी जनपद पंचायत मरवाही जिला गौरेला पेण्ड्रा मरवाही को 14वें वित्त की राशि का फर्जी रूप से आहरण करने पर निलंबित कर दिया गया है। निलंबित अवधि में हरिलाल केंवट का मुख्यालय जनपद पंचायत मरवाही निर्धारित किया गया है, तथा हरिलाल केंवट को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। सचिव ग्राम पंचायत पोंड़ी का अतिरिक्त प्रभार संतोष गुप्ता सचिव ग्राम पंचायत खुरपा को सौंपा गया है। इसी तरह ग्राम पंचायत मालाडाड के सचिव गुलाब सिंह तिलगाम को निलंबित किया गया है। निलंबित अवधि में गुलाब सिंह तिलगाम का मुख्यालय जनपद पंचायत मरवाही निर्धारित किया गया है तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। सचिव ग्राम पंचायत मालाडाड का अतिरिक्त प्रभार अनिल कुमार जायसवाल सचिव ग्राम पंचायत पड़खुड़ी को सौंपा गया है। ग्राम पंचायत पथर्रा एवं दरमोहली के सचिव मूलविजय सिंह को निलंबित किया गया हैं। उनके स्थान पर श्रीमती गीता मारको को ग्राम पंचायत पथर्रा और दरमोहली के सचिव का प्रभार राजेश जायसवाल सचिव ग्राम पंचायत मसूरीखार को सौंपा गया है। ग्राम पंचायत उषाढ़ के सचिव गया प्रसाद को निलंबित कर उनके स्थान पर प्रवीण चन्द्र राय सचिव ग्राम पंचायत धनौरा को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। ग्राम पंचायत बदरौड़ी के सचिव कमलेश सिंह श्याम को निलंबित कर उनके स्थान पर श्रीमती झमेल कुंवर सचिव ग्राम पंचायत बन्धौरी को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
 



Share

Leave a Reply