सूने मकान का ताला तोड़कर 50 हजार ले उड़े चोर, जाने कहा की है ये खबर
रायपुर | शहर की सीमा से लगे गांव विशेषकर नेशनल हाईवे में बसे गांव अब चोरी की नजरों से नहीं बचे हैं। रेकी कर सुनसान क्षेत्रों में मॉलदार आसामी की तलाश में चोरों का दल ग्रामीणों से बातचीत के जरिये मौके का इंतजार कर जमकर चोरी कर रहा है। ऐसा एक मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र से प्रकाश में आया है जहां ग्रामीण महिला श्रीमती सरिता दीवान आयु 55 वर्ष पति स्व. महेन्द्र दीवान ग्राम पलौद के सूने मकान में अज्ञात चोर ने मकान का ताला तोड़कर 50 हजार की चोरी की है। उक्त चोरी में एक एलईडी टीवी नगदी 3 हजार रूपये , बर्तन सहित कुल 50 हजार की चोरी हुई है उक्त मामले में मंदिर हसौद थाने ने अज्ञात चोर के खिलाफ आईपीसी की धारा 380 के तहत मामला कायम किया है।




