CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

50 वर्षीय महिला पर भालू ने किया हमला, अस्पताल में भर्ती

50 वर्षीय महिला पर भालू ने किया हमला, अस्पताल में भर्ती
Share

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में जंगल से लकड़ी लेकर घर लौट रही महिला पर भालू ने हमला कर दिया, वहीं खेत में काम कर रही एक अन्य महिला पर भी जंगली सुअर ने हमला कर दिया। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

जंगल से लकड़ी लेकर घर लौट रही महिला पर हमले में 50 वर्षीय महिला बुरी तरह घायल हो गयी, वहीं उनके साथ मौजूद अन्य साथियों ने भालू को भगाने में मदद की, जिसके बाद भालू महिला को छोड़ कर भागा। इस दौरान राहगीरों की मदद से घायल महिला को गंभीर हालत में 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार जारी है।

 

महिला के हाथ और पैर को भालू ने नोच डाला है, गनीमत रही कि घटना के वक्त उक्त महिला के साथ उनके कुछ और साथी मौजूद थे, जिन्होंने भालू को भगाने में मदद की। वहीं मौके पर पहुंचे वन विभाग के आला अधिकारी ने महिला के इलाज का जायजा लिया और तत्काल दो हजार की सहयोग राशि वन परिक्षेत्र अधिकारी रियाज खान द्वारा दी गई तथा सम्पूर्ण इलाज का भी आश्वासन उनके द्वारा दिया गया।

एक अन्य मामले में ग्राम मुल्ले निवासी सरिता सेवता 55 वर्ष को भी जंगली सुअर ने जख्मी किया, जिसका इलाज जिला हॉस्पिटल में जारी है। वन विभाग द्वारा महिला को 1 हजार दिया गया। महिला ने बताया की वह गुरुवार को खेत में काम करने गई थी तब शाम 4 बजे उसे जंगली सुअर ने घायल किया है।
 



Share

Leave a Reply