CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 6 हजार विद्यार्थियों को मिलेगी उपाधि, राज्यपाल और मुख्यमंत्री होंगे शामिल

कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 6 हजार विद्यार्थियों को मिलेगी उपाधि, राज्यपाल और मुख्यमंत्री होंगे शामिल
Share

 रायपुर : राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में 18 अप्रैल को दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया है। वहीं समारोह की तयारी अंतिम चरण में है। बता दें की कार्यक्रम 18 अप्रैल को इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित की गयी है। दीक्षांत समारोह में लगभग 6 हजार छात्रों को उपाधि दी जाएगी। जिसमें 2015-16 से लेकर वर्ष 2021-22 तक के सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों शामिल होंगे। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय के कुलपति ,राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल होंगे। डॉ. गिरीश चंदेल विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे।

टॉपर्स को मिलेगा मेडल

अलग-अलग विभागों के टॉपर स्टूडेंट्स को गोल्ड सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल दिए जाएंगे। जिनमें 62 गोल्ड,140 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज मेडल पाने वाले छात्र-छात्राएं होंगे। कार्यक्रम के दौरान भव्य दीक्षांत शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। जिसमें उपाधियां प्राप्त सभी विद्यार्थी शामिल होंगे।

दीक्षांत समारोह में उपाधि लेने वाले स्टूडेंट्स के लिए ड्रेस कोड तय किया गया है। जिसमें छात्र कोसे रंग अथवा ऑफ वाईट रंग का कुर्ता और सफेद पायजामा पहनेंगे, तो वहीं छात्राएं कोसे रंग या ऑफ वाईट रंग की साड़ी पहनेंगी। दीक्षांत समारोह के अतिथि कोसे रंग का जैकेट पहनेंगे।

कृषि विश्वविद्यालय के इस समारोह में उपाधि प्राप्त करने के लिए ग्रेजुएशन के उत्तीर्ण 4 हजार 522, पोस्ट ग्रेजुएशन के उत्तीर्ण 1 हजार 158 तथा शोधकार्य(PHD) कर चुके 247 शोधार्थियों ने पंजीयन कराया है। इसमें से 2015-16 से लेकर साल 2021-22 तक कृषि विश्वविद्यालय के उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को पदक और उपाधियां बांटी जाएगी।



Share

Leave a Reply