दरभा ब्लॉक के 60 मजदूर गोवा में फंसे, वापसी की लगाई गुहार, जाने पूरी खबर
जगदलपुर | बस्तर जिले के दरभा ब्लॉक के 60 मजदूर गोवा की एक कंपनी में मजदूरी करने गये थे, लॉकडाउन के कारण वे सभी गोवा में फंसे हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वे भी वापस आना चाहते हैं, लेकिन बस की सुविधा नहीं मिलने से वे मजबूर हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दरभा ब्लॉक के कावारास-छिंदावाड़ा निवासी चक्रो 25 वर्ष ने बताया कि वह अपने घर मे सबसे बड़ा उसका एक छोटा भाई भी है, पिता बीमार होने के कारण घर वाले बार-बार बुला रहे हैं। गोवा की एमएसके कंपनी में 13 मजदूर काम कर रहे है। यहां काम करने के दौरान वे गोवा के परवारी बेती में रह रहे हैं। यहां से 15 किमी दूर दारगढ़ में तो कुछ तिलामोड़ में भी फंसे हुए हैं। चक्रो ने बताया कि सभी मजदूर बसों से गोवा तक पहुंचे, लेकिन अचानक हुए लॉकडाउन में वे फंस गए। जिस कंपनी में काम कर रहे है, वहां से हर सप्ताह में 01 हजार रुपये मिलने से जरूरत का सामान खरीदकर मुश्किल से गुजारा हो पा रहा है, परेशानियों में फंसे मजदूरों ने प्रशासन से वापसी की गुहार लगाई है।




