रायपुर के शराब दुकान में मारपीट करने वाले 7 आरोपी हुए गिरफ्तार
रायपुर, सड्डू स्थित अंग्रेजी शराब दुकान में एक राय होकर दुकान अंदर जबरन प्रवेश कर कर्मचारियों के साथ मारपीट करने वाले 7 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक प्रार्थी मिथुन बाघ ने थाना विधानसभा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह सड्डू अंग्रेजी शराब दुकान में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। 8 दिसंबर की रात्रि करीबन 10.05 बजे दुकान बंद होने के बाद सभी स्टाफ के साथ दुकान अंदर हिसाब किताब कर रहा था। इसी दौरान सहदेव सोनी जो शराब लेने जबरदस्ती दुकान अंदर आया और वाद विवाद करने लगा। उसे बाहर जाने बोलने पर उसने अभी बताता हूं कहकर वहां से चला गया कुछ देर बाद सहदेव सोनी अपने भाई रवि सोनी, घनश्याम सोनी, सोमनाथ सोनी, तथा साथी रोहित सागर, राम सोना एवं मिथलेश विश्वकर्मा आकर जबरदस्ती दुकान अंदर घुसकर स्टाफ बी.किशन राव और देवेन्द्र पाठक के साथ मारपीट की और नुकीले हथियार से घायल कर दिया। मारपीट करने पर बीच बचाव करने के दौरान देवेन्द्र के बड़े भाई ऐश्वर्य पाठक को भी चोट आई। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना विधानसभा में अपराध क्रमांक 481/21 धारा 147, 148, 294, 323, 327, 458, 506 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी विधानसभा के नेतृत्व में थाना विधानसभा पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी एवं शराब दुकान में काम करने वाले अन्य कर्मचारियों से विस्तृत पूछताछ करते हुए आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। पतासाजी के दौरान टीम के सदस्यों द्वारा घटना में संलिप्त आरोपी सहदेव सोनी उर्फ सुन्नू, रवि सोनी उर्फ मोनू, घनश्याम सोनी उर्फ दद्दू, सोमनाथ सोनी उर्फ सोनू, रोहित सागर, राम सोना एवं मिथिलेस कुमार विश्वकर्मा उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त नुकीली हथियार जप्त कर अग्रिम कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
सहदेव सोनी उर्फ सुन्नू पिता गोकुल सोनी उम्र 20 साल निवासी बी.एस.यू.पी. कालोनी खालबाड़ा सड्डू थाना विधानसभा रायपुर।
रवि सोनी उर्फ मोनू पिता गोकुल सोनी उम्र 25 साल निवासी बी.एस.यू.पी. कालोनी खालबाड़ा सड्डू थाना विधानसभा रायपुर।
घनश्याम सोनी उर्फ दद्दू पिता गोकुल सोनी उम्र 19 साल निवासी बी.एस.यू.पी. कालोनी खालबाड़ा सड्डू थाना विधानसभा रायपुर।
सोमनाथ सोनी उर्फ सोनू पिता गोकुल सोनी उम्र 30 साल निवासी बी.एस.यू.पी. कालोनी खालबाड़ा सड्डू थाना विधानसभा रायपुर।
रोहित सागर पिता भरत सागर उम्र 21 साल निवासी फाफाडीह ओव्हर ब्रीज के नीचे थाना गंज रायपुर।
राम सोना पिता फल्ली राम सोना उम्र 28 साल निवासी बी.एस.यू.पी. कालोनी खालबाड़ा सड्डू थाना विधानसभा रायपुर।
मिथिलेस कुमार विश्वकर्मा उर्फ छोटू पिता शंकर लाल उम्र 25 साल निवासी बी.एस.यू.पी. कालोनी खालबाड़ा सड्डू थाना विधानसभा रायपुर।




