BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

फार्म हाउस में जुआ खेलते 7 जुआरियों को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा, जुआरियों से 26 लाख रूपये बरामद

फार्म हाउस में जुआ खेलते 7 जुआरियों को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा, जुआरियों से 26 लाख रूपये बरामद
Share

रायपुर | जिले में जुआ और सट्टा पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने के लिए पुलिस उप महानिरीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार यादव द्वारा रायपुर पुलिस के सभी पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को कार्य योजना तैयार कर इस पर अधिक से अधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे।

पढ़ें : सावधान : आ रहा एक और चक्रवाती तूफान, इन 8 राज्यों में 9 अक्टूबर के बाद भारी बारिश की संभावना 

जिस पर सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने - अपने थाना क्षेत्र में मुखबीर लगाकर लगातार पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर जुआ एवं सट्टा खेलने/खिलाने वालों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही थी। इसी क्रम में 5 अक्टूबर को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत ग्राम सिवनी स्थित फार्म हाउस में कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सायबर सेल एवं थाना मंदिर हसौद की एक विशेष टीम का गठन कर जुआ खेलने वाले आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर टीम ने मुखबीर द्वारा बताये स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही व घेराबंदी कर 7 आरोपियों को जुआ खेलते रंगे हाथ गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी 26,09,300 (छब्बीस लाख नौ हजार तीन सौ रूपये), ताश पत्ती एवं 7 नग मोबाईल फोन जप्त किया गया। आरोपियों के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 337/2020 धारा 13 जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध पृथक से धारा 151 जा.फौ. के तहत् भी कार्यवाही की गई। आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही किया गया। जुआ एवं सट्टा खेलने/खिलाने वालों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

गिरफ्तार आरोपी
01. सुनील जग्गी पिता जनकराम जग्गी उम्र 45 वर्ष साकिन राम नगर गुढ़ियारी रायपुर।
02. प्रकाश पाल पिता आनंदराम पाल उम्र 39 वर्ष साकिन गंगा नगर खमतराई रायपुर।
03. गणेश शुक्ला पिता देवी प्रसाद शुक्ला उम्र 62 वर्ष साकिन देवेंद्र नगर सेक्टर 04 देवेंद्र नगर रायपुर ।
04. राकेश श्रीवास्तव पिता जे. पी. श्रीवास्तव उम्र 48 वर्ष साकिन खुर्सी पार भिलाई जिला दुर्ग।
05. दिलीप कुमार पिता अतलदास माहेश्वरी उम्र 40 वर्ष साकिन नयापारा नवीन स्कूल के पास बेमेतरा थाना व जिला बेमेतरा।
06. देवेंद्र कुमार साहू पिता अशोक कुमार साहू उम्र 30 वर्ष साकिन महावीर वार्ड भाटापारा।
07. देव कुमार पिता अवाद राम कुमार उम्र 56 वर्ष साकिन शीतला माता मंदिर के पीछे पुरानी बस्ती थाना पुरानी बस्ती रायपुर।



Share

Leave a Reply