नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

तेलंगाना से वापस छत्तीसगढ़ लौटे 7 मजदूरों की हुई मौत, मृतकों का अंतिम संस्कार करने वालों की तलाश में जुटी पुलिस

तेलंगाना से वापस छत्तीसगढ़ लौटे 7 मजदूरों की हुई मौत, मृतकों का अंतिम संस्कार करने वालों की तलाश में जुटी पुलिस
Share

बीजापुर | जिले के गंगापुर थाना क्षेत्र के पीडिया गांव में तेलंगाना से वापस लौटे 07 मजदूरों की मौत हो गई। मृतक मजदूर तेलंगाना मिर्ची तोडऩे के लिए गए थे, जहां उनकी तबियत बिगडऩे के बाद वे पैदल ही चलकर अपने गांव वापस लौट आए, इसके बाद उनकी गांव में ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने इनका अंतिम संस्कार भी कर दिया है। मृतक मजदूर कोरोना पॉजिटिव थे, या नहीं इसकी पुष्टि नही होने से प्रशासन अब उन ग्रामीणों की तलाश में जुटी है, जो उन सातों मृतकों मजदूरों के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मजदूर तेलंगाना में मिर्ची तोडऩे  गए थे, तेलंगाना में कोरोना के बढ़ते प्रभाव के चलते वहां से यह लोग पैदल चलकर वापस अपने गांव आ गए। ग्रामीणों के अनुसार इन सभी को सर्दी बुखार की शिकायत थी, इसके बाद इनकी तबियत बिगडऩे से मौत हो गई, जिसका ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार भी कर दिया। अब इनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए लोगों को प्रशासन तलाशने में जुटा हुआ है।
कलेक्टर के डी कुंजाम का कहना है कि उन्हें इस बात की जानकारी मिली है, और टीम भेजकर मौके का मुआयना करवाया जा रहा है। लोगों के नाम भी पूरी तौर पर सामने नहीं आ सके हैं। 
वहीं सीएमएचओ डॉक्टर बीआर पुजारी का कहना है कि मामले की जानकारी प्रशासन को मिली है। टीम भेजकर जांच कराई जा रही है। वहां से जानकारी आने के बाद ही इस पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
 


Share

Leave a Reply