CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

इनामी नक्सली समेत 7 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण...

इनामी नक्सली समेत 7 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण...
Share

दंतेवाड़ा । नक्लसियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का अभियान जारी है। इसी बीच कई नक्सली हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा से जुड़ने लगे है। प्रदेश में चल रहे लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर कुल 346 नक्सलियों ने अपने हथियार डाल दिए है।
इसी कड़ी में इस अभियान से प्रभावित होकर एक लाख का इनामी डीएकेएमएस अध्यक्ष कोसा मंडावी सहित 7 नक्सलियों ने बड़ेगुडरा के सीआरपीएफ कैंप में जाकर दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक 93 इनामी सहित कुल 346 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं। बता दें कि नक्सलियों के पुनर्वास के लिए लोन वर्राटू अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत नक्सली आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा से जुड़कर प्रदेश के विकास में सहयोग करते हैं। 7 नक्सलियों ने एसपी अभिषेक पल्लव के सामने आत्मसमर्पण की इच्छा जाहिर की। एसपी के सामने इन नक्सलियों ने सीआरपीएफ कैंप में आत्मसमर्पण किया। पिछले 6 महीनों से दंतेवाड़ा के विभिन्न गांव के नक्सली संगठन में सक्रिय सदस्यों की घर वापसी हो रही है। थाना और कैम्पों, ग्राम पंचायतों में नाम चस्पा कर संबंधित क्षेत्र के सक्रिय नक्सलियों के खोखली विचारधारा को छोड़कर लोन वर्राटू अभियान चलाया जा रहा है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में डीएकेएमएस अध्यक्ष कोसा मंडावी, मिलिशिया सदस्य हिरमा सोरी, सीएनएम सदस्य हूंगा करटाम, मिलिशिया सदस्य मडक़ा राम मिलिशिया सदस्य कुंजाम, बामन कवासी, डीकेएमएस सदस्य मासा कवासी और मिलिशिया सदस्य हिड़माराम कवासी शामिल है।
 



Share

Leave a Reply