CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

70 वर्षीय वृद्ध महिला बनी हाथी का शिकार , हुई मृतु , पढ़े पूरी खबर

70 वर्षीय वृद्ध महिला बनी हाथी का शिकार , हुई मृतु , पढ़े पूरी खबर
Share

कोरबा : कटघोरा वनमंडल के पसान रेंज अंतर्गत आने वाले ग्राम पोड़ीकला में गुरुवार की रात ग्राम पंचायत पोडीकला के तुमाबहार की 70 वर्षीय महिला बुधकुंवारिया गोड़ पर हाथी ने हमला कर दिया था। हाथी के हमले से वृद्ध महिला गंभीर रुप से घायल हो गई थी  उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसके बाद पसान रेंजर धर्मेन्द्र चौहान ने मृतका के परिजन को तत्काल 25000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की।

बता दें कि वन मंडल कटघोरा के अंतर्गत आने वाले वनांचल क्षेत्र में हाथियों का उत्पात लगातार जारी है । ग्रामीणों के फसल और घरों का नुकसान तो कर ही रहे हैं अब जान की सुरक्षा भी खतरे में है।  

महिला के सिर और जांघ में गंभीर चोट आई थी जिसे वन अमले ने 108 की मदद से रात 3 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पसान में प्राथमिक उपचार के पश्चात पेंड्रा अस्पताल रेफर कर दिया था । वहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी। 
 



Share

Leave a Reply