CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

डिप्टी सीएम साव के अनुमोदन पर नगरीय निकायों के लिए 70.51 करोड़ स्वीकृत

डिप्टी सीएम साव के अनुमोदन पर नगरीय निकायों के लिए 70.51 करोड़ स्वीकृत
Share

 21 नगरीय निकायों के लिए 14वें एवं 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत राशि मंजूर

रायपुर । नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने राज्य के 21 नगरीय निकायों के लिए 14वें एवं 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत कुल 70 करोड़ 50 लाख 76 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। इनमें 14वें वित्त आयोग के अंतर्गत पांच करोड़ 11 लाख 62 हजार रुपए और 15वें वित्त आयोग के तहत 65 करोड़ 39 लाख 14 हजार रुपए की राशि शामिल हैं। नगरीय निकायों में विकास कार्यों में तेजी लाने उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने ये राशि मंजूर की है।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत सरिया नगर पंचायत के लिए 32 लाख 26 हजार रुपए, रायगढ़ नगर निगम के लिए दस करोड़ 62 लाख 81 हजार रुपए, जगदलपुर नगर निगम के लिए नौ करोड़ 31 लाख 30 हजार रुपए, कवर्धा नगर पालिका के लिए एक करोड़ 21 लाख 18 हजार रुपए और खरसिया नगर पालिका के लिए 34 लाख 78 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। विभाग द्वारा नगरी नगर पंचायत के लिए 62 लाख 96 हजार रुपए, माना कैंप नगर पंचायत के लिए 12 लाख 66 हजार रुपए, लवन नगर पंचायत के लिए 48 लाख 58 हजार रुपए, लैलुंगा नगर पंचायत के लिए दस लाख रुपए, लोरमी नगर पंचायत के लिए एक करोड़ 44 लाख 84 हजार रुपए, बिलासपुर नगर निगम के लिए आठ करोड़ 73 लाख 61 हजार रुपए, कोरबा नगर निगम के लिए 11 करोड़ 56 लाख 25 हजार रुपए, रायपुर नगर निगम के लिए 17 करोड़ 28 लाख 11 हजार रुपए, सरायपाली नगर पालिका के लिए 70 लाख 52 हजार रुपए, कुंरा नगर पंचायत के लिए एक करोड़ 15 लाख 78 हजार रुपए, डभरा नगर पंचायत के लिए 26 लाख रुपए तथा मुंगेली नगर पालिका के लिए एक करोड़ सात लाख 50 हजार रुपए की स्वीकृति 15वें वित्त आयोग के तहत प्रदान की गई है।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा 14वें वित्त आयोग के अंतर्गत धमतरी नगर निगम के लिए एक करोड़ 41 लाख 71 हजार रुपए, भिलाई-चरोदा नगर निगम के लिए एक करोड़ 76 लाख 79 हजार रुपए, लैलुंगा नगर पंचायत के लिए 14 लाख 22 हजार रुपए, लवन नगर पंचायत के लिए 20 लाख 46 हजार रुपए, कुसमी नगर पंचायत के लिए 19 लाख 59 हजार रुपए, बोदरी नगर पंचायत के लिए 40 लाख 63 हजार रुपए, लोरमी नगर पंचायत के लिए 49 लाख 21 हजार रुपए, नगरी नगर पंचायत के लिए 25 लाख 63 हजार रुपए और मुंगेली नगर पालिका के लिए 23 लाख 28 हजार रुपए मंजूर किए गए हैं।



Share

Leave a Reply