CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

तीन महीने के भीतर 71 नक्सली ढेर...बस्तर पुलिस ने माओवादियों को जारी की ये चेतावनी

तीन महीने के भीतर 71 नक्सली ढेर...बस्तर पुलिस ने माओवादियों को जारी की ये चेतावनी
Share

 कांकेर। जिलें में सामने आये नक्सली-सुरक्षाबलों के मुठभेड़ के बाद बस्तर की कांकेर पुलिस ने प्रेसवार्ता किया और मीडिया को पूरे अभियान के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इस पीसी की अगुवाई बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी ने की। उनके साथ कांकेर एसपी समेत बीएसएफ के अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस के आला अधिकारी मौजूद रहे।

सुंदरराज पी. ने बताया कि इस साल उन्हें नक्सल मोर्चे पर कई बड़ी सफलता हाथ लगी हैं जिसमे सबसे बड़ी सफलता कल यानि मंगलवार को मिली हैं। कांकेर के छोटा बैठिया के माड़ इलाके में उन्होंने 29 नक्सलियों को मार गिराने में कामयाबी पाई हैं। इस मुठभेड़ में 25 लाख का इनामी नक्सली शंकर राव और दस लाख रूपये की इनामी महिला नक्सली ललिता भी मारी गई हैं। इस एनकाउंटर में पुलिस को कोई क्षति नहीं हुई यह उनकी बड़ी उपलब्धि हैं।

सुंदरराज पी ने दावा किया कि बीते तीन महीनों के भीतर उन्होंने 71 नक्सलियों को मार गिराया हैं, इनमें जयादातर वर्दीधारी नक्सली शामिल रहे हैं। पुलिस ने तीस से ज्यादा अत्याधुनिक हथियार भी बरामद किये है। इनमें एलएमजी, एके 47, इंसास और कई दूसरे हथियार भी शामिल हैं। फिलहाल सभी नक्सलियों की शिनाख्त नहीं हो पाई हैं, प्रक्रिया चल रही हैं। 



Share

Leave a Reply